फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur will make awareness in other states on CAA

सीएम जयराम और दो मंत्री दूसरे राज्यों में करेंगे सीएए पर जागरूक

Wed, 01 Jan 2020 01:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jan 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur will make awareness in other states on CAA
नागरिकता संशोधन कानून - फोटो : Amar Ujala Graphics

जनता के बीच नागरिकता (संशोधन) अधिनियम-2019 के प्रति पनपे भ्रम को तोड़ने के लिए दिल्ली हाईकमान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत दो मंत्रियों की दूसरे राज्यों में ड्यूटी लगाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पंजाब और जम्मू-कश्मीर में जाकर भाजपा के जनजागरण अभियान के तहत जनता को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम - 2019 के गुण बताकर भ्रम को तोड़ेंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में जाकर जनता को सीएए के प्रति जागरूक करेंगे। वन मंत्री गोविंद ठाकुर चंडीगढ़ और पंजाब में जनता को सीएए के बारे में जानकारी देंगे। हाईकमान ने दूसरे राज्यों में सीएए को लेकर जनजागरण अभियान के तहत हिमाचल से मुख्यमंत्री के अलावा सिर्फ दो मंत्रियों को जागरूक करने के लिए चुना है। इसके अलावा राष्ट्रीय भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर को भी हाईकमान ने केंद्रीय टीम में सीएए जनजागरण अभियान के तहत जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


त्रिलोक कपूर हिमाचल के कांगड़ा जिला के रहने वाले हैं। त्रिलोक जनजागरण अभियान के तहत संवाद कार्यक्रम एवं रैली कार्यक्रम में भाग लेंगे। त्रिलोक कपूर एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ काम करेंगे। जनता के बीच नागरिकता (संशोधन) अधिनियम - 2019 के प्रति जनता में फैले भ्रम को तोड़ने के लिए हाईकमान ने हिमाचल के चार नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed