स्वाइन फ्लू से पांच मौतों के बाद सरकार अलर्ट, सीएम ने ली बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में स्वाइन फ्लू से पांच लोगों की मौत के बाद जयराम सरकार अलर्ट हो गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य में स्वाइन फ्लू की स्थिति की समीक्षा की।
उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैठक में लोगों को शिक्षित करने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार अभियान नियमित रूप से चलाए जाने के भी निर्देश दिए।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कराया कि हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। इन संस्थानों में एंटी वायरल ड्रग्स पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा और केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में मौसमी फ्लू के परीक्षण की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
आईजीएमसी में स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव पाए गए पांच और मामले
आईजीएमसी में प्रदेश भर से आए मरीजों के लिए गए सैंपल स्वाइन फ्लू के पांच और मामले रिपोर्ट में पॉजिटव पाए गए हैं। बुधवार को सैंपल रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
पॉजिटिव पाए मामलों में शिमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आईजीएमसी उपचार करवाने आए तीन मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि अस्पताल में उपचाराधीन एक कुल्लू और एक बिलासपुर का मामला भी पॉजिटिव पाया गया है। अब तक यहां सात मामले पॉजिटिव पाए जा चुके है, जिनमें दो मामलों की
पुष्टि सोमवार को आई लैब की रिपोर्ट में हुई थी। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. जनराज ने बुधवार को पांच और नए मामलों के पॉजिटव पाए जाने की पुष्टि की है। इस रिपोर्ट के आने के साथ ही अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।