फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur talks to govt school students on social media

पीएम की राह पर सीएम जयराम ठाकुर, स्कूली बच्चों से करेंगे मन की बात

Sun, 08 Jul 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 08 Jul 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur talks to govt school students on social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी स्कूल के बच्चों से मन की बात करेंगे। सीएम करीब चार लाख सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को नशे, तनाव से दूर रहने और पढ़ाई के टिप्स देंगे। इसके लिए स्कूलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री और विद्यार्थियों से होने वाली बातचीत के वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाले जाएंगे। विद्यार्थियों के अलावा मुख्यमंत्री शिक्षकों को भी पढ़ाई को रोचक बनाने के तरीकों और स्कूलों में आ रही समस्याओं पर बात करेंगे।
विज्ञापन


राज्य बाल संरक्षण आयोग ने स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग करवाने का फैसला लिया है। आयोग की अध्यक्ष किरण धांटा की इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियां करने के आदेश

cm jairam thakur talks to govt school students on social media

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के आयोजन के लिए तैयार हैं। वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय और एनआईसी के सहयोग से किया जाएगा। शिक्षा विभाग कार्यक्रम के आयोजन की तारीख तय में मंथन कर रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों को अभिभावकों के प्रति व्यवहार, मोबाइल के कम उपयोग को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। 

सभी जिला उपनिदेशकों को कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां करने के आदेश दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री के अलावा शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी स्कूली विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। निजी स्कूलों में भी कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के वीडियो फेसबुक, यू ट्यूब पर अपलोड कर युवा पीढ़ी को नशे और तनाव से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। इससे बच्चे लाभान्वित होंगे। - डॉ. अरुण कुमार शर्मा, शिक्षा सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed