{"_id":"5b60899f4f1c1b6e118b692c","slug":"cm-jairam-thakur-statement-over-rohingya-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर प्रदेश सरकार सजग: सीएम जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर प्रदेश सरकार सजग: सीएम जयराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंडोह (मंडी)
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद रामस्वरूप शर्मा के संसद में रोहिंग्या मुसलमानों के हिमाचल में घुसने के बयान पर सीएम जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों के मामले को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से सजग और सतर्क है।
विज्ञापन
मामला पूरी तरह से सरकार के ध्यान में है। हालांकि प्रदेश में अभी तक इसके ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं। लेकिन सरकार पर इस समय रहते प्रभावी कदम उठा रही है।
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर ने लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज नेरचौक के दौरे के बाद पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में यह शब्द कहे। इससे पहले उन्होंने कॉलेज में सुविधाओं का निरीक्षण किया। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि बल्हघाटी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द बनेगा।
विज्ञापन
इसके लिए एएआई की टीम दौरा करके जमीन को चिन्हित भी कर गई है। उन्होंने कहा कि प्रोजैक्ट बड़ा है और इसे पूरा करने में अभी समय लगेगा और यह सारी बातें आगे बढ़ रही हैं। जल्द ही प्रदेश में बड़ा जहाज उतरेगा। इसके लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रयास किए जा रहे हैं।