फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over political Opponents in shimla

विरोधियों पर सीएम ने साधा निशाना, बोले-जयराम सीएम बन गया है तो भई अब मान भी लो

Tue, 12 Jun 2018 09:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 12 Jun 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
 cm jairam thakur statement over political Opponents in shimla

सीएम जयराम ठाकुर ने शिमला में अपने राजनीतिक विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाने साधते हुए कहा - यहां कोई और सीएम बन रहा था, मगर अब जयराम सीएम बन गया है।

विज्ञापन


अब बन गया है तो भई मान भी लो। हम जैसे भी जीते हैं, बस जीते हैं। अब स्वीकार तो करना ही पड़ेगा। सीएम जयराम ठाकुर ने यह बात सोमवार को शिमला प्रेस क्लब की ओर से दो दिवसीय अंतरराज्यीय प्रेस क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शिमला प्रेस क्लब के सदस्यों को पुरस्कार वितरित किए। प्रेस क्लब शिमला को मैच में जीतने पर बधाई देते हुए जयराम ठाकुर बोले - आप जैसे भी जीते हैं, बस जीते हैं। हम आपकी जीत को स्वीकार करते हैं, आप हमारी जीत को स्वीकार कर लो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल देने का ढांचा ही नहीं, हिमाचल में बहुत कुछ अस्त-व्यस्त 

 cm jairam thakur statement over political Opponents in shimla

इस तरह से उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर तंज कसे। इससे पहले शिमला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सीएम का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रोहित सावल, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क अनुपम कश्यप के अलावा वरिष्ठ पत्रकारों सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा, पेयजल देने का ढांचा ही नहीं, बल्कि हिमाचल में बहुत कुछ अस्त-व्यस्त चल रहा है।

जनता के सहयोग से सारी चीजें दुरुस्त कर दी जाएंगी। हमारी कोशिश है कि ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए कि अगले साल इन महीनों में शिमला में पीने के पानी की दिक्कत न हो। इसी तरह से धीरे धीरे सारी चीजें ठीक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed