टोपी के नाम पर नेताओं ने किया बांटने का प्रयास : जयराम ठाकुर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह टोपी की राजनीति नहीं करते। टोपी हमारी संस्कृति की पहचान है। हरे या लाल रंग की टोपी से नेताओं ने जनता को बांटने का प्रयास किया लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे।
सीएम वीरवार को देहा के बलघार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पूर्व कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वृद्धा पेंशन मजाक बनकर रह गई थी।
सत्ता खोने से बौखलाए कांग्रेस नेता अब पूछ रहे एेसे सवाल
सत्ता खोने से बौखलाए कांग्रेस नेता अब पूछ रहे हैं कि पहले छह महीने में जयराम सरकार ने क्या किया?उन्हें जवाब देना चाहता हूं कि 43365 करोड़ रुपये केंद्र से आज तक कोई भी नेता विकास के लिए नहीं ला पाया है।
कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने इन चार सालों में कई विकास कार्य किए हैं, जिसका फल 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को मिलेगा। सीएम ने कहा कि उन्होंने गरीबी देखी ही नहीं
बल्कि गरीबी में जीवन का एक लंबा अरसा काटा है। इसलिए आज जब कोई गरीब अपने कार्य को लेकर आता है तो उसे बताने की जरूरत नहीं होती बल्कि पहले ही पता चल जाता है।