फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over bjp mla in new mc of himachal

तीनों नगर निगमों में हमारी सोच के विधायक नहीं: जयराम

Mon, 22 Feb 2021 08:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Feb 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over bjp mla in new mc of himachal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के अभ्यास शिविर के समापन पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि नगर निगम चुनावों में भाजपा की असली अग्निपरीक्षा होगी। लोगों की मांग पर तीन नगर निगम बनाए गए हैं। तीनों नगर निगमों में भाजपा की सोच के विधायक नहीं हैं। सोलन और पालमपुर में कांग्रेस के विधायक हैं। मंडी के विधायक हमारे होते हुए भी नहीं हैं। शिमला के साथ तीनों नगर निगमों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी होगी। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में लोगों ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का समर्थन किया है, अब बारी नगर निगम की है।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा के इतिहास एवं उसके विकास पर विचार रखे। कहा कि भाजपा की कार्यशैली दूसरे राजनीतिक दलों से अलग है। भाजपा विचारधारा के साथ काम करती है। अन्य दल सत्ता के किए विचारधारा से भी समझौता कर लेते हैं। धारा 370, तीन तलाक जैसे निर्णय केवल भाजपा सरकार ही ले सकती थी। इससे पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताईं। सांसद रामस्वरूप शर्मा, मंत्री गोविंद ठाकुर, जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह और नगर परिषद की अध्यक्ष सुमन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed