{"_id":"5d67b0fa8ebc3e93db118c10","slug":"cm-jairam-thakur-statement-on-fit-india-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बोले- प्रतिदिन वॉकिंग और जॉगिंग के लिए एक घंटे का समय अवश्य निकालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बोले- प्रतिदिन वॉकिंग और जॉगिंग के लिए एक घंटे का समय अवश्य निकालें
Thu, 29 Aug 2019 04:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 29 Aug 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए रोजाना व्यायाम करना जरूरी है। मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए समाज के हर व्यक्ति को योग, जॉगिंग के अतिरिक्त ब्रिस्क वॉकिंग के लिए रोजाना कम से कम एक घंटे का समय निकालना जरूरी है। मुख्यमंत्री विधानसभा परिसर में फिट इंडिया अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि योग, जॉगिग, वाकिंग संबंधित जानकारी स्कूल-कॉलेज के छात्रों को दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर नई दिल्ली में फिट इंडिया अभियान का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय खेल दिवस प्रसिद्ध मेजर ध्यान चंद की जयंती पर मनाया जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त, 1905 को हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई देशों में शारीरिक गतिविधियों को सांस्कृतिक गतिविधियों के रूप में अपनाया गया है।
विज्ञापन
कुछ दशकों पहले स्वस्थता हमारी संस्कृति का एक अभिन्न अंग था। एक सामान्य व्यक्ति दिन में कम से कम 8 से 10 किलोमीटर पैदल चलता था। इस संपूर्ण कार्यक्रम की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने लोगों को स्वस्थ रहने के सुझाव भी दिए हैं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री परिषद, विधायक और विभिन्न निगमों-बोर्डों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नई दिल्ली से पीएम मोदी का फिट इंडिया अभियान पर कार्यक्रम लाइव दिखाया गया। प्रदेश सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन) मनोज तोमर, निदेशक एवं विशेष सचिव (राजस्व और आपदा प्रबंधन) दुनी चंद राणा और निदेशक सार्वजनिक वित्त और सार्वजनिक उद्यमी एवं विशेष सचिव (वित्त) राजेश शर्मा सहित सचिवालय के कर्मचारी शामिल हुए।