{"_id":"611409c48ebc3e771874bce0","slug":"cm-jairam-thakur-statement-in-himachal-pradesh-assembly-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम बोले- कांग्रेस में अब कोई समझाने वाला नहीं, न ही कोई नेतृत्व करने वाला आदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम बोले- कांग्रेस में अब कोई समझाने वाला नहीं, न ही कोई नेतृत्व करने वाला आदमी
Wed, 11 Aug 2021 11:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:04 PM IST
सार
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस विधायक दल के सदस्य शुरू हुए। ये विषय से हटकर बोलने लगे। इन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। ये स्वयंसेवक संघ पर बात करने लगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को सदन में विपक्ष के हंगामे और वाकआउट के बाद कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब कोई समझाने वाला नहीं है और न ही वहां कोई नेतृत्व करने वाला आदमी ही रह गया है। सभी ने उछलकर यहां सदन में तमाशा बनाकर रख दिया है। ये लोग सदन में आते हैं और शोर डालते हैं। फिर बाहर चले जाते हैं। खबर बनाने में यह लोग कामयाब हो जाते हैं। विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने जिस तरह का व्यवहार किया है, वह सही नहीं है। इनका नेतृत्व जहां भी है, इसे सुन लें और इन्हें सद्बुद्धि दे। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस विधायक दल के सदस्य शुरू हुए। ये विषय से हटकर बोलने लगे।
विज्ञापन
इन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। ये स्वयंसेवक संघ पर बात करने लगे। ये महारानी विक्टोरिया तक पहुंच गए। इन्होंने ऐसे विषय पर बोलना शुरू कर दिया, जिसका संबंध ही नहीं था। वह विपक्ष के विधायक जगत सिंह नेगी का जिक्र करना चाहेंगे कि वह भड़क गए। इस सदन में ऐसी भाषा और शब्दों का चयन करते रहे कि गरमागरमी हो गई। जिस प्रकार से बाजू पीछे करके हमारे सदस्यों को संदेश देने का प्रयास किया। ये धमकी देने की कोशिश कर रहे थे, जिसका सत्ता पक्ष ने भी विरोध किया। प्रश्नकाल बहुत महत्वपूर्ण होता है, पर ये उछल-कूद करते रहे। उन्हें नियम 67 का नोटिस भी दिया गया। ये गुंडागर्दी की बात कर रहे हैं। आसन के बारे में भी इन्होंने टिप्पणी की।
विज्ञापन