फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement at mandi himachal

पहाड़ों पर तेज गति से दौड़ रहा डबल इंजन : जयराम ठाकुर

Thu, 29 Nov 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 29 Nov 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement at mandi himachal

पड्डल मैदान में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पहाड़ों पर चढ़ने के लिए जहां गति कम हो जाती है, वहीं हिमाचल में विकास का डबल इंजन तेजी से दौड़ रहा है। इसका श्रेय उन्होंने पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं को दिया।

विज्ञापन


कहा कि इस समय प्रदेश में विकास को हर तरह से गति दी गई है। 11 माह के कार्यकाल में सरकार ने दिन-रात एक कर विकास को जीवंत किया है। वे 68 में से 57 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन


अब उन्हें मात्र 11 क्षेत्रों का दौरा करना ही शेष है। उन्होंने अपनी कुछ पुरानी यादों को भी ताजा किया। कहा कि वे जब भी कोई कार्य शुरू करते हैं, उसका शुभारंभ मंडी से ही करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी से ही राजनीति की शुरुआत की

cm jairam thakur statement at mandi himachal

उन्होंने मंडी से ही राजनीति की शुरुआत की थी। पन्ना सम्मेलन का शुभारंभ भी यहीं किया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि 10 सालों में भारत में विकास की रफ्तार को ग्रहण लग गया था।

आज प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की पहचान विश्व में बनाई है, जबकि पूर्व पीएम को न आने का पता लगता था और न जाने का। उन्होंने पन्ना प्रमुखों से कहा कि प्रदेश में 4/4 मिशन को सफल बनाने के लिए दिन रात एक कर दें।

उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को आश्वासन दिया कि 4/4 मिशन को पूरा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सांसद रामस्वरूप की भी तारीफ की। कहा कि दुबले पतले सांसद ने अपने कार्यों से सबका दिल जीत लिया है और बेहतर कार्य किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed