{"_id":"5b6be3414f1c1b9d3e8b5e8e","slug":"cm-jairam-thakur-on-a-visit-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर, ओहदों के तलबगारों की धड़कनें तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर, ओहदों के तलबगारों की धड़कनें तेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर मौसम के खुलते ही नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शिमला से वह दोपहर बाद ही नई दिल्ली के लिए वायु मार्ग से रवाना हो गए। उन्होंने एक समारोह में कुछ केंद्रीय नेताओं से अनौपचारिक गपशप की। वह वीरवार सुबह भी केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर सकते हैं और कैबिनेट की बैठक के लिए शिमला लौट सकते हैं।
विज्ञापन
मौसम खराब होने के कारण दो दिन पहले ही सोमवार को सीएम जयराम ठाकुर का दिल्ली दौरा टल गया था। उन्हें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रमुख नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के लिए नई दिल्ली जाना था, मगर वह मौसम बिगड़ने के कारण नहीं जा पाए।
विज्ञापन
वह मंगलवार को शिमला लौट आए। बुधवार को पीटरहॉफ शिमला में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सीएम जयराम ठाकुर नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सूत्रों ने बताया कि शाम के वक्त नई दिल्ली पहुंचने के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने एक विवाह समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इसमें कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान जयराम ठाकुर ने इन नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से अनौपचारिक गपशप की। सूत्रों ने बताया कि सीएम वीरवार सुबह भी कुछ केंद्रीय मंत्रियों से औपचारिक मुलाकात कर राज्य के कई मुद्दों पर बात कर सकते हैं।
वह अमित शाह के शिमला के 16 अगस्त के प्रस्तावित दौरे पर भी बात कर सकते हैं। इसके बाद वह दो बजे से पहले राज्य सचिवालय शिमला पहुंचकर यहां मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शुक्रवार को सीएम का मध्य प्रदेश जाने का भी कार्यक्रम है। वह तीन दिन वहीं रहेंगे।