फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cm jairam thakur meeting with Kangra BJP leaders in Shimla

कांगड़ा भाजपा में घमासान, सीएम अपने सरकारी निवास में आज निकालेंगे तोड़

Mon, 22 Jul 2019 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Jul 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Cm jairam thakur meeting with Kangra BJP leaders in Shimla
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदस्यता अभियान के बहाने अपने सरकारी निवास ओक ओवर में आज भाजपा पदाधिकारियों और विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में कांगड़ा जिले में पार्टी में सामने आई गुटबाजी का तोड़ निकाला जाएगा। इसमें इंदु गोस्वामी के भाजपा महिला मोर्चा पद से इस्तीफा देने और धवाला मामले पर मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और संगठन महामंत्री पवन राणा भी मौजूद रहेंगे। रमेश धवाला बतौर विधायक अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। इंदु के पहुंचने पर संशय है। कुछ नेताओं के निशाने पर संगठन महामंत्री पवन राणा भी हैं।
विज्ञापन


कांगड़ा जिले में खड़े संगठनात्मक संकट के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक्शन मोड में आ गए हैं। सोमवार शाम साढे़ छह बजे भाजपा के सभी विधायकों को बुलाया गया है। इसमें चर्चा का विषय भाजपा का सदस्यता अभियान होगा। 10 अगस्त तक भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में चर्चा का बिंदु कांगड़ा प्रकरण रहेगा। उधर सत्ती ने भी धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में विधानसभा उपचुनाव में टिकट के चाहवानों को कड़ा संदेश दिया है कि टिकट मांगने वालों को हरगिज टिकट नहीं मिलेगा। इसका फैसला हाईकमान परफॉरमेंस के आधार पर करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी गुटबाजी से बचने को कड़े निर्णय ले रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed