फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam Thakur decision over two and half storey buildings construction in Shimla

ढाई मंजिला भवन मामले में विभाग ने भेजी फाइल, अब यहां होगा फैसला

Mon, 30 Jul 2018 12:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 Jul 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur decision over two and half storey buildings construction  in Shimla

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से शिमला प्लानिंग एरिया में ढाई मंजिल से अधिक मंजिलों पर लगाई गई रोक के मामले में सरकार को आगे क्या करना है? इसका फैसला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लेंगे। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने एनजीटी के आदेशों की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी है।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर बीते दिनों शिमला से बाहर चल रहे थे। इसके चलते इस फाइल को नहीं देखा है। सोमवार को इस मामले में अफसरों से सलाह मशविरा होगा। हालांकि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहले ही कह चुके हैं कि शिमला वासियों की चिंता है, कोर्ट के आदेशों का भी सम्मान करना है।

विज्ञापन

हजारों प्लॉट मालिक हो रहे प्रभावित

CM Jairam Thakur decision over two and half storey buildings construction  in Shimla

एनजीटी ने शिमला प्लानिंग एरिया में ढाई मंजिला से ऊंची इमारतों पर रोक लगाई है। इसके साथ ही प्लानिंग एरिया में 35 डिग्री एंगल से ज्यादा की जमीनों पर भी कंस्ट्रक्शन पर प्रतिबंध लगाया है। बता दें कि अन्य राज्यों की अपेक्षा शिमला की भौगोलिक स्थिति काफी भिन्न है।

यहां पर 45 और इससे अधिक एंगल वाली जमीनें हैं। डंगा लगाकर प्लाट को सीधा किया जाता है। उसके बाद ही भवन खड़ा किया जाता है। प्रधान सचिव टीसीपी प्रबोध सक्सेना का मानना है कि मुख्यमंत्री के साथ इस पूरे मामले पर मामले विचार विमर्श किया जाना है।  

टीसीपी और राजस्व विभाग की मानें तो शिमला प्लानिंग एरिया में 10 हजार के करीब ऐसे प्लॉट मालिक हैं, जिन्होंने चार बिस्वा और इससे अधिक की जमीनें खरीद रखी हैं। एनजीटी के फैसले से ये लोग प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed