फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur announcements on himachal statehood day

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कर्मचारियों को मिला तोहफा, भ्रष्टाचार के खात्मे को बड़ा एलान

Fri, 26 Jan 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 26 Jan 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur announcements on himachal statehood day

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तीन फीसदी के बाद अब हिमाचल के 48वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कर्मचारियों और पेंशनरों को एक और बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने एक जनवरी 2016 से देय 8 फीसदी अंतरिम राहत की घोषणा की है।

विज्ञापन


पहले दी गई चार और पांच फीसदी अंतरिम राहत से ये अलग होगी। जनवरी 2018 तक की अंतरित राहत का एरियर कर्मचारियों को उनके जीपीएफ खाते में और पेंशनरों को उनकी पेंशन के साथ एकमुश्त दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


चूंकि, इस महीने की तनख्वाह बन चुकी है इसलिए ये अंतरिम राहत मार्च महीने में मिलने वाले फरवरी महीने के वेतन और पेंशन के साथ दी जाएगी। अंतरिम राहत से राज्य सरकार पर 700 करोड़ और डीए से 180 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आनी अस्पताल में 100 विस्तरों की सुविधा

cm jairam thakur announcements on himachal statehood day

इसके साथ ही सीएम ने आनी विश्राम गृह में छह और कमरे बनाने का एलान किया। इसके साथ ही आनी अस्पताल में 100 विस्तरों की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने नित्‍थर में स्‍थाई पुलिस चौकी स्‍थापित करने की घोषणा भी की।

साथ ही आनी खेल मैदान के लिए 80 लाख रुपये की राशी देने की घोषणा की। सीएम ने आनी में सब डिपो खोलने का भी एलान किया। मुख्यमंत्री ने गौ वंश को बचाने के लिए स्पर्श योजना के माध्यम से एनजीओ बनाने की घोषणा की। इस योजना पर डीसी कुल्लू काम कर रहे हैं। सीएम से मामले में सभी से सहयोग की अपील।

भ्रष्टाचार पर ऐसे लगाम कसेगी सरकार

cm jairam thakur announcements on himachal statehood day

इससे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू जिला के उपमंडल आनी में पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह पर आयोजित परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुडि़या, माफिया के लिए होशियार और भ्रष्टाचार के लिए अटल हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। 

सीएम ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए अटल हेल्प लाइन शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा सीएम ने खनन, वन और शराब माफिया पर लगाम कसने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही।

भाजपा सरकार राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए वेबपोर्टल तैयार करेगी। जनता के सुझावों पर सरकार विचार करेगी।  माफिया राज को संरक्षण मिलने की कोई गुंजाइश नहीं।
 

उद्योगों में 80 प्रतिशत रोजगार हिमाचल के युवाओं को

cm jairam thakur announcements on himachal statehood day

जलोड़ी पास में बनने वाली टनल से संबंधित रिपोर्ट सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को दी है। इस टनल पर करीब 1410 करोड़ रुपये लागत आएगी। छह माह में सभी औपचारिकताएं पूरी कर इस टनल का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

इस सुरंग के बनने से आनी और निरमंड खंड के हजारों लोगों को जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने में सुविधा होगी। सीएम ने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में स्कूल खोले गए हैं, वहां उपयुक्त स्टाफ और भवन की व्यवस्था की जाएगी।

हिमाचल में स्थापित उद्योगों में 80 प्रतिशत रोजगार हिमाचल के युवाओं को दिया जाएगा। पूर्व सरकार ने ने प्रदेश पर 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ रखा है, इसके बावजूद हिमाचल में विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। 

मात्र तीस मिनट में हेलीकॉप्टर से पहुंच जाएंगे शिमला 

cm jairam thakur announcements on himachal statehood day

आनी में सीएम जयराम ने कहा कि उड़ान योजना के तहत पीएम मोदी ने प्रदेश के 11 संपर्क हवाई मार्गों को जोड़ने की स्वीकृति प्रदान की है। इस से सड़क मार्ग से यात्रा समय में बचत के अलावा पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

योजना के तहत कसौली से शिमला, मनाली से कुल्लू, मंडी से धर्मशाला, कुल्लू और शिमला, नाथपा झाकड़ी से रामपुर, रामपुर से नाथपा झाकड़ी और शिमला, शिमला से कसौली, रामपुर और मंडी के लिए हेलीकाप्टर उड़ानें शुरू होंगी।

सीएम ने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान पीएम मोदी से चर्चा की थी। हवाई जहाज से एक घंटे की उड़ान अथवा हेलीकॉप्टर से तीस मिनट की यात्रा के लिए प्रति सीट 2500 रुपये का किराया होगा। योजना में अभी तक 19 राज्यों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed