सीएम जयराम ठाकुर ने पांवटा साहिब को दी करोड़ों की सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब दौरे के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगात दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में तीन दिवसीय यमुना शरद महोत्सव में भाग लेते हुए इस उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के संवाहक हैं, जिन्हें संरक्षित रखने के लिए सभी को योगदान देना चाहिए। इन मेलों व त्यौहारों के माध्यम से न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षण मिलता है, बल्कि लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र भी बनते हैं।
जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर पावंटा साहिब अस्पताल में बिस्तरों की क्षमता 100 से बढ़ाकर 150 करने और चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को भरने की घोषणा की। उन्होंने यह भी घोषणा की प्रदेश सरकार वाल्मीकि बस्ती के नाले को ढकने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।
उन्होंने इस दौरान यमुना शरद महोत्सव आयोजन समिति की ओर से प्रकाशित की गई स्मारिका का विमोचन भी किया। सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुरेश कश्यप, उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी और राज्य भाजपा महासचिव चंदर मोहन ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इन योजनाओं का शुभारंभ और आधारशिलाएं रखीं
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पावंटा साहिब में 1.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तहसील कार्यालय भवन का शुभारंभ किया। उन्होंने अजोली-नरिवाला-ज्वालापुर, अप्पर कांशीपुर और किशनकोट की शेष बची बस्तियों और गांवों मुगलोंवाला करतारपुर के लिए उठाऊ सिंचाई योजनाओं को भी लोकार्पित किया।
इन योजनाओं पर क्रमशः 2.13 करोड़, 2.03करोड़ और 1.40 करोड़ रुपये व्यय किए गए। इससे 376.74 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।उन्होंने खोडांवाला खाला और मेहरूवाला खाला पर 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो बॉक्स सैल पुलों की आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री ने पुरूवाला में राज्य विद्युत परिषद के उपमंडल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पुरूवाला, राजपुरा, बंगाणी और भुंगारनी के चार अनुभागों को इस उपमंडल से जोड़ा गया है। इससे गिरिपार क्षेत्र के लगभग 55,000 लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस उपमंडल के माध्यम से हर माह एक करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने अमरगढ़ और गोरखुवाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और उच्च पाठशाला मुगलोंवाला को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरखुवाला में विज्ञान कक्षाएं
केंद्र से 9000 करोड़ स्वीकृत करवाने में सफल रही सरकार
आरंभ करने, राजकीय महाविद्यालय बरेली के भवन निर्माण कि लिए दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देने, गुरू गोविंद सिंह डिग्री कालेज पांवटा साहिब मेंअंग्रेजी व राजनीतिक विज्ञान विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं आरंभ करने की घोषणा की।
साथ ही क्षेत्र की विभिन्न संपर्कसड़कों के निर्माण और रखरखाव के लिए 70 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अंबोया में आईटीआई खोलने के मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
सीएम ने महार्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पावंटा साहिब में वाल्मीकि मंदिर जाकर माथा टेका। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए ज्ञान और प्रेरणा के स्त्रोत हैं।
भगवान वाल्मीकि ने वाल्मिकी रामायण की रचना की, जो हिंदु धर्म का मुख्य ग्रंथ है। उन्होंने वाल्मीकि मंदिर परिसर के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 3 लाख रुपये स्वीकृत किए। ठाकुर ने पांवटा साहिब स्थित गुरूद्धारा साहिब में भी शीश नवाया।
गुरूद्धारा प्रबन्धन समिति ने उन्हें सिरोपा भेंट किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुख राम चौधरी एवं सुरेश कश्यप, उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर, राज्य भाजपा महासचिव चंद्र मोहन ठाकुर और उपायुक्त ललित जैन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।