फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur and MLA Anil Sharma share a stage in Kotli mandi, supporters raised slogans of Zindabad

Himachal: हां और न के बीच भाजपा के पाले में दिखे अनिल शर्मा, कोटली में मंच पर सीएम जयराम के साथ रहे मौजूद

Mon, 19 Sep 2022 07:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Sep 2022 07:42 PM IST
सार

कांग्रेस में घर वापसी की हां और न के बीच सदर विधायक अनिल शर्मा भाजपा के पाले में दिखे। सुखराम परिवार के गढ़ कोटली में सोमवार को प्रगतिशील हिमाचल के स्थापना के 75 वर्ष के कार्यक्रम में अनिल मंच पर सीएम जयराम ठाकुर के साथ रहे।

विज्ञापन
CM Jairam Thakur and MLA Anil Sharma share a stage in Kotli mandi, supporters raised slogans of Zindabad
सीएम जयराम ठाकुर और विधायक अनिल शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस में घर वापसी की हां और न के बीच सदर विधायक अनिल शर्मा भाजपा के पाले में दिखे। सुखराम परिवार के गढ़ कोटली में सोमवार को प्रगतिशील हिमाचल के स्थापना के 75 वर्ष के कार्यक्रम में अनिल मंच पर सीएम जयराम ठाकुर के साथ रहे। करीब आधा घंटा मंच पर दोनों ने एक-दूसरे के साथ बात नहीं की, लेकिन भाषणों में खूब जुगलबंदी दिखी। अनिल ने मंच संभालते हुए कहा कि हिमाचल के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इसका श्रेय राज्य सरकारों और यहां के मेहनतकश लोगों को जाता है। विकास में उनके पिता दिवंगत पंडित सुखराम की भी अहम भूमिका रही है।

विज्ञापन


कहा कि भाजपा का विधायक हूं और जिले व क्षेत्र के विकास के लिए कार्यरत रहूंगा। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से जब दूर हुआ तो भाजपा और कोटली व सदर की जनता ने मेरा साथ दिया। अगर जनता को मुख्यमंत्री फिर से आश्वस्त करते हैं तो आपके आश्वासन पर मेरा रास्ता तय होगा। मनमुटाव चलते रहते हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने भी अनिल को साथ चलने का इशारा किया। मुख्यमंत्री ने कहा अनिल कभी साथ आए और फिर कभी जुदा हो गए। ऐसे दौर राजनीति में आते रहते हैं, लेकिन हमें अब सब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए और सदर के लिए साथ चलना होगा। आज जरूरत है कि मंच पर बैठा सारा नेतृत्व मिल कर चले। 
विज्ञापन


समर्थन में नारे लगे तो अनिल बोले, जोर आजमाइश करने नहीं आए
अनिल शर्मा ने कहा कि राजनीति में हम रहे न रहें, राजनीति चलती रहेगी। कोई न कोई आगे आता रहेगा। विकास होता रहेगा। तभी पंडाल में अनिल शर्मा जिंदाबाद और हमारा नेता कैसा हो, अनिल शर्मा जैसा हो के नारे लगना शुरू हो गए। अनिल ने नारे लगाने वालों को टोकते हुए कहा, यहां जोर आजमाइश करने नहीं आए। मैं भाजपा का ही विधायक हूं। इस तरह से शोभा नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बोले, अच्छा हुआ मेरी औकात बता दी
मुख्यमंत्री जयराम ने कहा जब उन्होंने प्रदेश में रिवाज बदलने की बात कही तो कुछ लोगों को बहुत बुरा लगा। इन लोगों कहा कि रिवाज वीरभद्र सिंह नहीं बदल पाए तो जयराम जैसा छोटा आदमी क्या बदलेगा। उन्होंने एक नेता ने तो मेरी तुलना मूली से कर दी। कहा कि अच्छा हुआ बड़े नेताओं ने मेरी औकात बता दी। मुझे कोई गलतफहमी पहले भी नहीं थी और न ही आज है। मैं छोटा आदमी हूं और यही छोटा आदमी आम जनता के सहयोग से रिवाज बदलेगा, लेकिन खुद बड़े लोग मानने वाले ये नेता कभी इस बात को नहीं समझ सकते हैं।

आज देश और हिमाचल को सिर्फ मोदी मॉडल की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश को सिर्फ मोदी माडल की जरूरत है। पूरे देश में रिवाज बदल रहा है और हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा। इसके लिए पूरे मंडी जिले और सदर विस क्षेत्र को साथ चलना होगा। कुछ लोग हमारी बातों से नाराज होते हैं और अपने मॉडल को बड़ा बताते हैं, लेकिन ये मॉडल चले नहीं और फेल हो गए। कहा कि देश और प्रदेश की आवश्यकता मोदी मॉडल है। इसको लेकर पूरा विश्व शोध कर रहा है।

राजनीति की लक्ष्मण रेखा न लांघें मुख्यमंत्री : विक्रमादित्य

वहीं, प्रदेश कांग्रेस महासचिव और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से राजनीति की लक्ष्मण रेखा न लांघने का आग्रह किया है। फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड कर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का हम आपका व्यक्तिगत रूप से बहुत मान-सम्मान करते हैं। वीरभद्र मॉडल को लेकर दिया गया मुख्यमंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

कहा कि जब जयराम ठाकुर स्कूल में पढ़ते थे, उस समय दिवंगत वीरभद्र सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र का चप्पा-चप्पा पैदल छान लिया था। उनके विकास मॉडल को नकारकर हिमाचल की स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा का तिरस्कार किया जा रहा है। हिमाचल की स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा के लिए यह अच्छा नहीं है। चुनावों में हार-जीत चली रहती है। हिमाचलियत कभी हारनी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट मंडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए पांच साल बाद एक ईंट भी नहीं लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed