फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur admitted in Delhi Aiims all test reports are normal

हिमाचल: सीएम जयराम की हालत स्थिर, ट्वीट कर जताया लोगों का आभार

Sat, 19 Feb 2022 07:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Feb 2022 07:54 PM IST
सार

सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया है कि अब वह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। वह स्वास्थ्य कारणों से एम्स दिल्ली में डाक्टरों की देखरेख में हैं।

विज्ञापन
cm jairam thakur admitted in Delhi Aiims all test reports are normal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली एम्स में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। बुखार के साथ सीने में दर्द की शिकायत के कारण उन्हें शुक्रवार को भर्ती किया गया है। एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया व कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर अंबुज राय की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें एक-दो दिन तक भर्ती रहना पड़ सकता है।

विज्ञापन


डॉ. अंबुज राय के अनुसार, सीएम की हालत अभी स्थिर है। प्रारंभिक जांच में सभी चिकित्सीय मानक संतुलित पाए गए हैं। वर्तमान स्थिति चिंताजनक नहीं है। जांच के दौरान पोस्ट कोविड से जुड़ी कोई गतिविधि नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर एक से दो दिन बाद मुख्यमंत्री को छुट्टी देने पर विचार किया जाएगा। अभी वह सीएन टावर स्थित वीआईपी कक्ष में भर्ती हैं। जयराम ठाकुर स्वस्थ महसूस न होने पर शुक्रवार को शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे, जिसके बाद वह दिल्ली एम्स में आए। 
विज्ञापन


सीएम ने ट्वीट किया, अब स्वस्थ महसूस कर रहा हूं, चिंता की कोई बात नहीं 
सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया है कि अब वह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। वह स्वास्थ्य कारणों से एम्स दिल्ली में डाक्टरों की देखरेख में हैं। प्रदेशवासियों की शुभकामनाओं और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से जल्द स्वस्थ होकर वह प्रदेश की सेवा में जुट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed