फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam state that If Congress was in power, it would have looted and eaten the state

सीएम जयराम का बयान: बोले- कांग्रेस सत्ता में होती तो प्रदेश को लूटकर खा जाती

Wed, 08 Dec 2021 07:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव/जयसिंहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव/जयसिंहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Dec 2021 07:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि  भाजपा 2022 में फिर सत्ता में आएगी और कांग्रेस की गरीबी और बढ़ेगी। कहा कि मेरी पृष्ठभूमि राजनीतिक नहीं है। मैंने खेतों में काम किया है। गरीबी को करीबी से देखा है। कांग्रेस ने सिर्फ गरीब को दूर से ही देखा है। जहां गरीब है, वहां हम हैं। 

विज्ञापन
cm jairam state that If Congress was in power, it would have looted and eaten the state
जयसिंहपुर में सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर कारोना काल में कांग्रेस को सत्ता में आने का मौका मिलता तो वे प्रदेश को लूटकर खा जाते। कांग्रेस का दौर आजकल बहुत बुरा चला हुआ है। वह जयसिंहपुर के ऐतिहासिक चौगान में जनसभा के दौरान बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि  भाजपा 2022 में फिर सत्ता में आएगी और कांग्रेस की गरीबी और बढ़ेगी। कहा कि मेरी पृष्ठभूमि राजनीतिक नहीं है। मैंने खेतों में काम किया है। गरीबी को करीबी से देखा है। कांग्रेस ने सिर्फ गरीब को दूर से ही देखा है। जहां गरीब है, वहां हम हैं।

विज्ञापन


आज सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं, वे ज्यादातर गरीबों के लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कोविड काल में भी राजनीति ही की। राज्य के कांग्रेस नेता अपने केंद्रीय नेतृत्व को भी भ्रमित करने से पीछे नहीं रहे और महामारी के दौरान 12 करोड़ रुपये व्यय के बिल प्रस्तुत कर दिए। प्रदेश में पहले 50 वेंटिलेटर थे। वर्तमान सरकार ने यह मामला प्रधानमंत्री से उठाया और केंद्र ने तुरंत 500 वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए। आज प्रदेश में एक हजार वेंटिलेटर हैं। प्रदेश में पहले 2 ऑक्सीजन संयंत्र थे। आज 30 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में भी हिमाचल अग्रणी बनकर उभरा है।
विज्ञापन


कांग्रेस की वजह से पुलिस कर्मी कुछ लाभों से वंचित हुए
सीएम ने आरोप लगाया कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेस सरकार ने वर्ष-2003 में पुरानी पेंशन योजना को समाप्त कर प्रदेश में नई पेंशन योजना लागू की थी। कांग्रेस सरकार ने वर्ष-2015 में पुलिस विभाग के आरएंडपी नियमों में बदलाव किया था। इससे पुलिस कर्मी कुछ लाभों से वंचित हो गए थे। वर्तमान सरकार इस स्थिति से भलीभांति परिचित है। इनके कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed