{"_id":"6133811c8ebc3eb62314e52e","slug":"cm-jairam-modi-will-address-doctors-para-medical-staff-and-frontline-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम बोले- डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम बोले- डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे मोदी
Sat, 04 Sep 2021 07:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 Sep 2021 07:52 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अब अगला लक्ष्य वयस्क आबादी का शत-प्रतिशत टीकाकरण करना होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अनूठी उपलब्धि को हासिल करने के लिए प्रदेशवासियों के अतिरिक्त डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से राज्य के स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के साथ बातचीत कर 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करके हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अगला लक्ष्य वयस्क आबादी का शत-प्रतिशत टीकाकरण करना होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अनूठी उपलब्धि को हासिल करने के लिए प्रदेशवासियों के अतिरिक्त डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कुल्लू जिले के मलाणा की नीमा देवी, ऊना की कर्मो देवी और शिमला जिला के डोडरा क्वार में तैनात डॉ. राहुल सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त कुछ अन्य लोगों के साथ भी बातचीत की, जिन्होंने प्रभावी कोविड-19 टीकाकरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की पहचान करने के लिए कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका की भी सराहना की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व के कारण प्रदेश महामारी से प्रभावी ढंग से लड़ने में सफल रहा है।
विज्ञापन