हिमाचलः आतंकी हमले पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, रात्रिभोज का कार्यक्रम रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में 42 जवानों की शहादत पर हिमाचल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जहां आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है, वहीं शहीदों की शहादत को नमन किया है।
बजट सत्र के बाद राजभवन में राज्यपाल की ओर से विधायकों को दिया जाने वाला भोज भी रद्द कर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वे शहीद एवं घायल हुए सैनिकों के दुखद समाचार से आहत हैं।
आतंकी घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि शहादत को नमन करता हूं और दुख की इस घड़ी में देश शहीदों के परिवार के साथ है।
हिमाचल का जवान शहीद होने की सूचना
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार रात को पीटरहॉफ शिमला में विधायकों के लिए डिनर रखा था। लेकिन पुलवामा आतंकी हमले की सूचना मिलते ही डिनर को रद्द कर दिया।
इस दौरान विद्यायकों ने शोक सभा कर हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। परंपरागत तरीके से इस तरह के डिनर की व्यवस्था हर साल रहती है। वहीं इस आतंकी हमले में कांगड़ा जिले एक जवान शहीद होने की सूचना है।