फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jai Ram Thakur meeting with officers for water supply to Shimla

पानी के लिए मचे हाहाकार के बीच सीएम ने आपात बैठक बुलाकर लिया ये फैसला, समिति गठित

Tue, 29 May 2018 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 29 May 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
CM Jai Ram Thakur meeting with officers for water supply to Shimla

पेयजल सप्लाई के लिए राजधानी शिमला में मची हाहाकार के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डीसी और नगर निगम आयुक्त को तलब कर उच्च अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। राजधानी शिमला में तुरंत पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया।

विज्ञापन


मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने शहर में सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था का प्लान बनाने के लिए कई घंटों तक निगम क्षेत्र का निरीक्षण किया। सरकार ने उठाऊ जलापूर्ति योजना गुम्मा की सिंचाई कूहलों को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया है। सप्लाई व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों पर कोताही बरतने पर कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आपात बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उच्च स्तरीय समिति पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए सरकारी तथा निजी दोनों एजेंसियों को मांग के अनुरूप टैंकर लगाने के साथ अन्य संसाधनों सहित सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएच तथा नगर निगम के अधिकारियों को शिमला शहर के लोगों को उपयुक्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिये हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

बैठक में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी, एसीएस शहरी विकास राम सुभग सिंह, सचिव आईपीएच देवेश कुमार, शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप, नगर निगम शिमला के आयुक्त रोहित जम्वाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

भवन निर्माण कार्य किया तो कटेगा कनेक्शन

CM Jai Ram Thakur meeting with officers for water supply to Shimla

मुख्यमंत्री ने लीकेज के कारण पानी की बर्बादी को रोकने तथा निर्माण कार्यों में प्रयोग किए जा रहे पानी के कनेक्शनों को काटने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं से भी पानी का न्यायसंगत उपयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से पानी की स्थिति की निगरानी तथा लोगों में पानी के वितरण की देखरेख करने के निर्देश दिए।

टैंकर सप्लाई का होगा रोस्टर- शिमला शहर में पानी की आपूर्ति के लिए 17 जल टैंकर , 15 यूटिलिटी तथा चार टिप्परों की सेवाएं ली जा रही हैं। इसके अलावा सिरमौर और बिलासपुर से तीन तीन टैंकर  मंगवाए हैं। टेंकरों के माध्यम से जल के समान वितरण के लिए विश्वसनीय तंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए। टेंकर सप्लाई का व्यापक प्रचार कर क्षेत्र विशेष के लोग इन टेंकरों के संबंध में सूचना करवाई जाएगी।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी में अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी विकास, शिमला के उपायुक्त, विशेष सचिव राजस्व, नगर निगम आयुक्त शिमला, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अभियंता और मुख्य अभियंता समिति के सदस्य होंगे। सचिव आईपीएच देवेश कुमार समिति के सदस्य सचिव एवं संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

कानून व्यवस्था पर पड़ने लगा पानी संकट का असर

CM Jai Ram Thakur meeting with officers for water supply to Shimla

राजधानी शिमला समेत समूचे प्रदेश में जबरदस्त जल संकट का असर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर पड़ना शुरू हो गया है। जल संकट के बीच शासन प्रशासन ने जहां पानी के लिए टैंकर से सप्लाई शुरू की है, वहीं पानी चोरी से लेकर पानी भरने को लेकर मारपीट और धक्कामुक्की की घटनाओं से पुलिस की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं।

रविवार देर रात मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे लोगों के हुजूम के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए हैं कि पानी वितरण की प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर खास एहतियात बरते जाएं। वितरण के समय पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात करने को कहा गया है।

नाम न लिखने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआईडी ने भी सभी जिलों के एसपी व सरकार को इनपुट भेजा है कि अगर पानी के संकट से समय से न निपटा गया तो हालात खराब हो सकते हैं। सीआईडी के इनपुट के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कसरत शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed