फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm Jai Ram Thakur addressed the people of Seraj constituency through video conferencing

पहली बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गृहक्षेत्र की जनता से रूबरू हुए सीएम

Fri, 20 Jul 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थुनाग(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थुनाग(मंडी) Updated Fri, 20 Jul 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
cm Jai Ram Thakur addressed the people of Seraj constituency through video conferencing

पहली बार गृहक्षेत्र सराज के लोगों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री रूबरू हुए और प्रत्यक्ष रूप से समस्याओं को साझा किया। सीएम जयराम ठाकुर ने प्रशासन से तमाम समस्याओं से संबंधित प्रोग्रेस रिपोर्ट दस दिन के भीतर तलब की।

विज्ञापन


साथ ही अधिकारियों को आगाह किया कि सीएम कार्यालय के आदेशों को लंबित न रखें, उन पर तुरंत एक्शन लें। अधिकारी गंभीरता के साथ समस्याओं का समाधान करें।

किसी भी व्यक्ति विशेष के साथ राजनैतिक आधार पर भेदभाव न करके विकास के आयाम स्थापित करें। थुनाग स्थित कांफ्रेंस हाल में यह आयोजन किया गया। जिसमें काफी भीड़ लगी रही। लगभग दो सौ से ज्यादा विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों व लोगों ने भाग लिया। 

विज्ञापन

सीएम रिलीफ फंड व अन्य जानकारी दी

cm Jai Ram Thakur addressed the people of Seraj constituency through video conferencing

सीएम ने गरीब लोगों को बीमारी के वक्त मुंख्यमत्री राहत कोष से सहायता प्राप्त करने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने गरीबों को सरकार की ओर से बेटी विवाह पर 5100 रुपये हासिल करने वाली योजना का लाभ उठाने को कहा।

उन्होंने बताया कि इस राशि को प्राप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र के साथ निमंत्रण पत्र संलग्न करें। मुख्यमंत्री ने उपमंडलाधिकारी नागरिक थुनाग को आदेश दिए कि सभी पंजीकृत युवक मंडलों व महिला मंडलों की सूची सीएम कार्यालय को भेजें ताकि भविष्य मे ऐसी संस्थाओं के साथ भी वीडियो कांफ्रेंस की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed