हिमाचल हाइकोर्ट में खुला नौकरी का पिटारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। कुल विज्ञापित पदों में क्लर्क और स्टेनो के 40 पद, ड्राइवर के 2 पद, प्रोसेस सर्वर के 11 पद शामिल हैं। इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। क्लर्क के 25 पद नियमित तौर पर भरे जाएंगे।
शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर स्नातक/12वीं पास आवेदकों से आवेदन मंगाए गए हैं। चयनित उम्मदवारों को पदानुसार 5910-20200 रुपये/4900-10680 रुपये तथा निर्धारित ग्रेड पे दिया जाएगा। हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सीबी बरोवालिया ने बताया कि योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को पदानुसार 200/150 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 150/100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। इन पदों पर नियुक्त अनुबंधित है। चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित वेतनमान तथा ग्रेड पे दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार समस्त दस्तावेजों की सत्यापित प्रति संलग्न कर 'रजिस्ट्रार जनरल, हिमाचल उच्च न्यायालय, शिमला' के पते पर 22 सितंबर, 2014 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार हिमाचल हाईकोर्ट की वेबसाइट पर http://hphighcourt.nic.in/pdf/Adv28082014.pdf पर लॉग ऑन करें।