फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cleanliness oath administered at SSB training centre

Shimla News: एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में दिलाई स्वच्छता की शपथ

Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness oath administered at SSB training centre
शिमला। एसएसबी दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र कसुम्पटी में गांधी जयंती पर केंद्र के स्टाफ और प्रशिक्षु जवानों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशिक्षण केंद्र के कार्यवाहक कमान अधिकारी एवं सहायक कमांडेंट (संचार) तथा प्रचार अधिकारी रविंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, कार्यस्थल और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने की शपथ ली। सभी ने स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और इसे व्यक्तिगत आदत के साथ-साथ सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के महत्व को रेखांकित करते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करने और पौधों के संरक्षण के प्रति भी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article