{"_id":"67ab4c62dae99e54d407e165","slug":"cleaning-campaign-started-in-roads-paths-and-forests-shimla-news-c-19-sml1001-485124-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सड़कों-रास्तों और जंगलों \nमें सफाई अभियान आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सड़कों-रास्तों और जंगलों में सफाई अभियान आरंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ वार्डाें से उठाया साढ़े सात क्विंटल कचरा
लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने का किया गया आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम ने मंगलवार से वार्डाें में सफाई अभियान छेड़ दिया है। पहले दिन शहर के नौ वार्डाें में निगम कर्मचारियों ने करीब साढ़े सात क्विंटल कचरा इकट्ठा किया और भरयाल कूड़ा संयंत्र पहुंचाया।
शहर के भराड़ी, रुल्दूभट्ठा, कैथू, अनाडेल, समरहिल, बालूगंज, टुटू, मज्याठ, टुटीकंडी और नाभा वार्ड में निगम कर्मचारियों ने सड़कों, रास्तों तथा जंगलों की सफाई की। इस दौरान लोगों ने खासकर दुकानदारों को खुले में कचरा न फेंकने के लिए जागरूक किया। सफाई अभियान के दौरान इन वार्डाें में नालों और पहाड़ियों पर कचरे के ढेर मिले। रास्तों से सटे जंगलों में लोग ज्यादा कचरा फेंक रहे हैं। इन वार्डाें में रिहायशी काॅलोनियों में घरों से रोज कूड़ा उठने के बावजूद साथ लगते जंगलों और नाले में कचरे के ढेर मिले। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन चौहान ने कहा कि अभियान में 70 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है। आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा। अब पार्षदों से भी इन अभियान में सहयोग लिया जाएगा।