फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   clean chit congress mla rakesh kalia

केरोसिन मामले में विधायक राकेश कालिया को क्लीन चिट

Sun, 31 Jul 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 31 Jul 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
clean chit congress mla rakesh kalia
कांग्रेस विधायक राकेश कालिया - फोटो : फाइल फोटो

गगरेट में कांग्रेस विधायक राकेश कालिया के राजनीतिक सलाहकार देवी लाल के भाई के घर में अवैध केरोसिन की बरामदगी के मामले में पुलिस जांच में विधायक राकेश कालिया को क्लीन चिट मिल गई है। विधायक राकेश कालिया पर इस मामले में दबिश देने गए डीएसपी सीआईडी द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया गया था जिस पर एसपी चंबा को जांच का जिम्मा सौंपा गया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 29 अप्रैल 2016 को सीआईडी ऊना और विजिलेंस विभाग द्वारा इस मामले में संयुक्त रूप से रेड की गई थी। इस दौरान देवी लाल के भाई भजन लाल के घर के बरामदे से 580 लीटर केरोसिन बरामद हुआ था। इस दौरान स्थानीय विधायक राकेश कालिया भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


एसपी चंबा द्वारा आईजी नार्थ धर्मशाला को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि डीएसपी सीआईडी ऊना सागर चंद्र ने विधायक पर काम में बाधा डालने का आरोप लगाया था, जिस पर गगरेट थाना में मुकद्दमा दर्ज किया गया था। एसपी चंबा ने रिपोर्ट में कहा है कि संयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड में शामिल डीएसपी विजिलेंस ऊना केडी शर्मा व इंस्पेक्टर हरीश शर्मा तथा अन्य गवाहों के बयानों के मुताबिक विधायक राकेश कालिया द्वारा काम में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं की गई। जांच अधिकारी एसपी विरेंद्र तोमर के मुताबिक संबंधित रिपोर्ट आईजी मुख्यालय को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed