फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   clash in congress committee meeting in kangra himachal.

कांग्रेस कमेटी की बैठक में हाथापाई, चली कुर्सियां

Wed, 16 Sep 2015 11:26 AM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
clash in congress committee meeting in kangra himachal.

कांग्रेस कमेटी की बैठक में दो गुटों के समर्थकों के बीच जबरदस्त हंगामा हुआ। बैठक के दौरान कुर्सियां तक चल गईं। नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। संगठनात्मक जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी की चार ब्लॉकों की बैठक में वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया और पर्यटन बोर्ड के चेयरमैन मेजर विजय सिंह मनकोटिया के समर्थकों के बीच हंगामा हो गया। दोनों पक्षों में बैठक के दौरान कुर्सियां तक चल गईं।

विज्ञापन


नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। पार्टी नेताओं के सामने दोनों पक्षों ने खूब हंगामा किया। इतने हंगामे के बीच मेजर समर्थकों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। होटल के बाहर इकट्ठे होकर मनकोटिया समर्थकों ने वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

'मेरा माइक छीन लिया, हाथापाई की'

clash in congress committee meeting in kangra himachal.

बैठक में शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस के दो धड़ों के बीच मचे हंगामे को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने एकजुटता की पोल खुल गई। काफी देर तक मेजर समर्थक होटल के बाहर इकट्ठे होकर केवल पठानिया के खिलाफ आक्रोश जताते रहे। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उकसाने वालों में से कुछ लोग भाजपा के थे।

इनमें एक भाजपा का महासचिव और दो पोलिंग एजेंट हैं। बैठक में पहले शाहपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी चौधरी को मंच पर बोलने का मौका दिया गया। इसके पश्चात शाहपुर से ही सुरेश ठाकुर ने मंच संभाला और उन्होंने भाषण देना शुरू कर दिया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। हाल में केवल पठानिया समर्थक और मेजर समर्थकों में खूब तकरार हुई। कार्यकर्ताओं के बीच कुर्सियां चल पड़ीं। उनके बीच धक्का-मुक्की तक हुई।

मेजर समर्थकों में एक सुरेश ठाकुर ने कहा कि उन्होंने शाहपुर कांग्रेस को एकजुट करने की अपील की थी। इतने में उनका माइक छीन लिया। एक कार्यकर्ता ने कहा कि उसके साथ हाथापाई हुई और उसका चश्मा टूट गया। जब इसकी शिकायत जिला प्रभारी रामलाल ठाकुर से की गई तो उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं ली। मेजर समर्थक परस राम, राजिंद्र वालिया, अभिमन्यु वर्मा, कर्नल विक्रम गुलेरिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसकी शिकायत वह पीसीसी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और सोनिया गांधी से करेंगे।

'हुड़दंग मचाने वालों में थे भाजपा कार्यकर्ता'

clash in congress committee meeting in kangra himachal.

कांग्रेस जिला प्रभारी रामलाल ठाकुर ने कहा कि बैठक में हुड़दंग मचाने वालों में से कुछ एक भाजपा कार्यकर्ता थे। अच्छा होता मेजर मनकोटिया भी बैठक में आते। बैठक में सिर्फ मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। वह जल्द ही शाहपुर का दौरा कर कार्यकर्ताओं के बीच मनमुटाव को दूर करेंगे।

बैठक में किसी को भी नहीं निकाला गया। वे लोग खुद बैठक से बाहर गए। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हंगामा करने वालों में ऐसे लोग थे जिन्होंने पार्टी के विरोध में काम किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन वर्मा ने कहा कि बैठक में जो लोग आए थे, उनका कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed