{"_id":"62054d016693e54c1e58ad81","slug":"clases-strat-soon-in-private-school-shimla-news-sml3992111144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के निजी और केंद्रीय विद्यालयों ने शुरू की ऑफलाअइन कक्षाएं लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के निजी और केंद्रीय विद्यालयों ने शुरू की ऑफलाअइन कक्षाएं लगाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड प्रोटोकोल के तहत लगाई जाएंगी कक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कॉलेजों में 50 फीसदी क्षमता के साथ कक्षाएं शुरू होने के बाद अब शहर के निजी स्कूलों ने भी बोर्ड कक्षाओं के छात्रों को स्कूल बुलाने की तैयारी कर ली है। केंद्रीय विद्यालय में भी दसवीं और जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने के इंतजाम कर लिए हैं।
कक्षाएं शुरू करने के लिए हालांकि प्रशासन और सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं हैं। लेकिन प्रशासन ने सीबीएसई से संबद्ध निजी स्कूलों को सीमित संख्या में बोर्ड परीक्षार्थियों को स्कूल बुलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। अब स्कूल अपने स्तर पर दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं शुरू कर सकते हैं। कक्षाएं कब शुरू होंगी इसकी जानकारी छात्रों के साथ शिक्षकों के बनाए गए व्हॉट्सअप ग्रुप पर दी जाएगी। इन दो कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कोविड का टीका लगाने की प्रक्रिया भी जोरों से चल रही है। छात्रों की अधिक संख्या वाले स्कूलों में टीकाकरण हो चुका है।
बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र और उनके अभिभावक भी बेसब्री से स्कूलों के खुलने और कक्षाओं के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ निजी स्कूल बोर्ड कक्षाएं जल्द शुरू कर सकते हैं। सोमवार से शहर के निजी स्कूल बड़ी कक्षाओं के छात्रों को बुलाने की योजना और तैयारी कर रहे हैं। केवी शिमला और जतोग में भी बढ़ी कक्षाओं को बुलाने पर जल्द निर्णय लेकर छात्रों को सूचित करेगा। निजी स्कूल ऑनलाइन मोड से पहले ही कक्षाएं चला रहे है। अब स्कूल ऑफलाइन मोड में कक्षाएं शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
एचपी बोर्ड की कक्षाएं 15 के बाद लगेंगी
एचपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में 15 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश चल रहा है। सरकारी और बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के 15 फरवरी के बाद ही खुल पाएंगे। हालांकि ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पहले ही चार कक्षाओं को शुरू कर दिया है।
ऑफलाइन मोड से होंगी टर्म टू की परीक्षाएं
सीबीएसई ने कोविड के कारण बने हालात को देखते हुए वार्षिक परीक्षाओं की जगह इस बार टर्म वन और टर्म टू दो चरणों में बोर्ड की परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया है। इसके तहत टर्म वन की परीक्षाएं हो चुकी हैं लेकिन परीक्षा परिणाम का अभी छात्र इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई द्वारा जारी की अधिसूचना में टर्म टू की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में 26 अप्रैल से करवाने का निर्णय लिया है। यह परीक्षाएं सीबीएसई द्वारा जारी किए सब्जेक्टिव सैंपल पेपर के अनुसार ही होगी। सीबीएसई ने साफ किया है कि दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।