{"_id":"c048bfd10e6fa0c86570c4a4c025075c","slug":"civil-supply-department-raid-at-tutu","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबों में घरेलू सिलेंडर, दुकानों से रेट लिस्ट गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबों में घरेलू सिलेंडर, दुकानों से रेट लिस्ट गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 23 Jul 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के होटलों और ढाबों में घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दुकानों में बिना रेट लिस्ट सामान बिक रहा है। सोमवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने न्यू टुटू मार्केट में छापे मारे।
विज्ञापन
न्यू टुटू के एक भी कारोबारी के पास सब्जी खरीद का बिल नहीं मिला है। इतना ही नहीं, हर दुकान में फल और सब्जियां अलग-अलग दाम पर बिकती हुई पाई गईं। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने कई कारोबारियों को जहां नोटिस जारी किए, वहीं कइयों को चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति अधिकारी देवी राम वर्मा की अगुवाई में निरीक्षक रंजना सूद और सुनील कुमार ने न्यू टुटू का दौरा किया। अंबिका भोजनालय और स्वीट्स शॉप में घरेलू गैस सिलेंडरों से पकवान, खाना और चाय बनती हुई पाई गई। यहां दो घरेलू सिलेंडर लगाए गए थे।
विज्ञापन
अंकुश टी स्टाल में भी घरेलू गैस सिलेंडर पर चाय बनती हुई पाई गई। विभागीय टीम ने दोनों दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा पांच सब्जी की दुकानों का निरीक्षण भी किया। किसी भी दुकान में रेट लिस्ट लगी हुई नहीं थी। किसी भी कारोबारी के पास सब्जी खरीद का बिल भी नहीं था। इन्हें भी नोटिस जारी किए गए हैं।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम के क्षेत्र में आने की खबर आग की तरह फैल गई। कारोबारियों ने एक दूसरे को फोन कर सूचित कर दिया। कई दुकानों में इस दौरान मालिक मिले ही नहीं। मार्केट में हड़कंप मच गया।
खाद्य आपूर्ति अधिकारी देवी राम वर्मा ने कहा कि लापरवाह कारोबारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। औचक निरीक्षण कर नोटिस जारी कर दिए हैं। अब कारोबारियों को लिखित में अपना पक्ष रखना होगा। पक्ष सुनने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।