फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   civic amenities

आयुक्त ने ढली में सुनी स्वच्छता से जुड़ी शिकायतें

Sun, 29 Sep 2019 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
शिमला। शहर में स्वच्छता पर करवाई गई पहली वार्ड सभा में रविवार को नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने अपर ढली में स्थानीय लोगों को नई सफाई व्यवस्था की जानकारी दी। इसमें स्थानीय पार्षद कमलेश मेहता, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा समेत निगम कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। आयुक्त ने लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने और गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील की।
विज्ञापन

बताया कि निगम ने सफाई व्यवस्था में बदलाव किया है। लोग कूड़े के बिल आनलाइन जमा कर सकते हैं। सफाई से जुड़ी शिकायतें सुपरवाइजर या निगम हेल्पलाइन नंबर 1916 पर दे सकते हैं। इनका तुरंत निपटारा होगा। कहा कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों के चालान काटने के लिए निगम सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।
विज्ञापन

बड़े भवनों में अलग-अलग डस्टबिन लगाए निगम
स्थानीय लोगों ने सुझाव दिया कि बड़े भवनों में निगम दो अलग-अलग डस्टबिन लगाए। भवन में रहने वाले सभी लोग ग्राउंड फ्लोर पर इन डस्टबिन में कूड़ा डालेंगे। इससे गीला-सूखा कचरा भी अलग होगा और सैहबकर्मी को भी चार-पांच मंजिल नहीं चढ़नी पड़ेंगी। आयुक्त ने कहा कि इस पर जल्द फैसला लेंगे। पहली बैठक करवाने पर आयुक्त ने स्थानीय पार्षद की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed