{"_id":"5d90dd708ebc3e0157422568","slug":"civic-amenities-shimla-news-sml309268125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नगर निगम को मिलेगा टाउनहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नगर निगम को मिलेगा टाउनहाल
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। माल रोड स्थित ऐतिहासिक टाउनहाल भवन सोमवार को आधिकारिक तौर पर नगर निगम का हो जाएगा। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बाद आज पर्यटन विभाग टाउनहाल को नगर निगम को हैंडओवर कर देगा।
निगम प्रशासन ने हैंडओवर की प्रक्रिया करने के लिए संयुक्त आयुक्त अनिल शर्मा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर दी है। यह टाउनहाल अपने अधीन लेने संबंधी प्रक्रिया पूरी करेगी। हालांकि, संयुक्त आयुक्त अनिल शर्मा छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता इस कमेटी की अगुवाई करेंगे। इसी हफ्ते महापौर और उप महापौर के दफ्तर भी टाउनहाल में शिफ्ट हो जाएंगे। इनके अलावा दोनों के निजी सचिव भी टाउनहाल में शिफ्ट होंगे। मेयर और डिप्टी मेयर के दफ्तर टाउनहाल के बीच वाले फ्लोर में शिफ्ट किए जाने हैं। शिफ्टिंग से ठीक पहले शनिवार को टाउनहाल की बिजली भी बहाल कर दी गई है। नगर निगम ने बिजली का कनेक्शन भी अपने नाम करवा दिया है।
पार्षद भी चाहते हैं अपने लिए कमरे
नगर निगम पार्षदों के लिए टाउनहाल में अलग कमरे की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में पार्षद सरकार पर दबाव बनाकर अपने लिए टाउनहाल में ही अलग कमरे की मांग कर रहे हैं। टाउनहाल में सदन की व्यवस्था भी की जानी है। अक्तूबर की मासिक बैठक टाउनहाल में ही करवाने की योजना है।