{"_id":"69a4e49e4e77429135f98616fbbf9447","slug":"circular-road-shimla-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान नहीं सर्कुलर रोड को चौड़ा करने की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान नहीं सर्कुलर रोड को चौड़ा करने की राह
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के सबसे व्यस्त मार्ग सर्कुलर रोड को चौड़ा करने की राह आसान नहीं। लोनिवि इस रोड को चौड़ा करने का दावा कर रहा है। लेकिन जहां रोड को चौड़ा करने की जरूरत है वहां इसकी संभावना बेहद कम है। पुराने बस अड्डे से लेकर लिफ्ट तक अक्सर ट्रैफिक जाम लगता है।
विज्ञापन
लेकिन यहां रोड को चौड़ा करना लोनिवि के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा। कारण, दोनों तरफ भवन बने हुए हैं। न तो ऊपर की तरफ खुदाई की जा सकती है और न ही निचली तरफ सड़क का विस्तार किया जा सकता है। यही नहीं सर्कुलर रोड का विस्तार करने से पहले भूमि अधिग्रहण और एफसीए की क्लीयरेंस भी जरूरी है।
विज्ञापन
भूमि मालिकों और अन्य विभागों से पहले भूमि अधिग्रहण करनी पड़ेगी उसी के बाद इस सड़क को चौड़ा करने की अगली प्रक्रिया शुरू होगी। लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में सर्कुलर रोड को चौड़ा करने के लिए वन विभाग, पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के साथ मिलकर इस सड़क को कुछ चौड़ा करने के प्वाइंट चिन्हित किए थे।
विज्ञापन
शहर के सबसे व्यस्त सर्कुलर रोड को चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने अन्य विभागों के साथ मिलकर जिन जगहों को चिन्हित किया है उनमें से सबसे ज्यादा भूमि वन विभाग की है।
दूसरे नंबर पर नगर निगम शिमला की भूमि है। तीसरे नंबर पर निजी भूमि मालिकों की जगह है। लोनिवि की यहां सबसे कम जगह है। लिहाजा कानून की लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा। जाहिर इसमें कई साल लग सकते हैं।
सर्कुलर रोड की सड़क को चौड़ा करने के लिए जिस भूमि को चिन्हीत किया है उसमें मौजूद देवदार के दर्जनों पेड़ों को काटना होगा। इसके लिए ट्री अथारिटी से मंजूरी लेनी पडे़गी। ट्री अथारिटी की मंजूरी के बाद ही साफ हो पाएगा की कितने पेड़ों के काटने की मंजूरी मिली है।