{"_id":"682d6d61202790734d0df32b","slug":"churah-s-champa-thakur-selected-for-kabaddi-world-cup-camp-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: चुराह की चंपा ठाकुर कबड्डी वर्ल्ड कप शिविर के लिए चुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: चुराह की चंपा ठाकुर कबड्डी वर्ल्ड कप शिविर के लिए चुनीं
Wed, 21 May 2025 11:44 AM IST
Krishan Singh
संवाद नयूज एजेंसी, चंबा
संवाद नयूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 May 2025 11:44 AM IST
सार
चंबा जिले के उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत बघेईगढ़ की रहने वाली चंपा ठाकुर का चयन आगामी कबड्डी विश्व कप के राष्ट्रीय शिविर के लिए हुआ है।
विज्ञापन
चुराह की चंपा ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत बघेईगढ़ की रहने वाली चंपा ठाकुर का चयन आगामी कबड्डी विश्व कप के राष्ट्रीय शिविर के लिए हुआ है। प्रशिक्षण शिविर सोनीपत में चल रहा है। यह 30 मई तक चलेगा। शिविर में देशभर से करीब 35 कबड्डी खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण के आधार पर ही विश्व कप की टीम घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
चंपा के पिता रमेश ठाकुर पेशे से पहलवान हैं, बेटा कुश्ती में अपना भविष्य संवार रहा है। इसके अलावा बेटी चंपा ठाकुर भी कबड्डी में जिले का नाम देशभर में रोशन कर रही हैं। गत वर्ष राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में चंपा ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीता था। यह प्रतियोगिता हैदराबाद में हुई। पिता रमेश ठाकुर ने बताया कि चंपा का चयन राष्ट्रीय शिविर के लिए हुआ है।
विज्ञापन