फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chitta case: Five member committee formed in NIT Hamirpur

चिट्टा मामला : एनआईटी हमीरपुर में पांच सदस्यीय कमेटी गठित, आउटसोर्स कर्मी पर गाज गिरना तय

Tue, 19 Mar 2024 05:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Mar 2024 05:49 PM IST
सार

आउटसोर्स कर्मी से चिट्टा पकड़े जाने के मामले में संस्थान प्रबंधन ने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी दो दिन में प्रबंधन को जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन
Chitta case: Five member committee formed in NIT Hamirpur
एनआईटी हमीरपुर - फोटो : NIT Hamirpur Website

विस्तार

एनआईटी हमीरपुर के आउटसोर्स कर्मी से चिट्टा पकड़े जाने के मामले में संस्थान प्रबंधन ने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी दो दिन में प्रबंधन को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। इस सिलसिले में एनआईटी प्रबंधन की बैठक हुई। इसमें कमेटी गठन का निर्णय लिया गया। कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। जिले के चौकी जंबाला में रविवार रात एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत लैब अटेंडेंट विशाल राज सहित तीन लोगों को चिट्टे के साथ पकड़ा था। विशाल राज के माता-पिता भी एनआईटी में कार्यरत हैं। विशाल राज 21 मार्च तक अन्य दो आरोपियों के साथ पुलिस रिमांड पर है।

विज्ञापन

इस मामले में एनआईटी प्रबंधन ने भी अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के सामने आने के बाद एनआईटी प्रबंधन ने जांच के सिलसिले में बैठक बुलाई। बैठक में कमेटी गठन के साथ ही दो दिन में जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पांच सदस्यीय कमेटी आउटसोर्स कर्मचारी के बारे में तमाम ब्योरा लेगी। हालांकि इन कर्मचारियों की नियुक्ति के वक्त ही इस तरह के मामलों में कार्रवाई के प्रावधान स्पष्ट होते हैं। ऐसे में अब नियुक्ति के वक्त प्रावधानों के मुताबिक जांच कमेटी की सिफारिश पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्ष अक्तूबर में संस्थान में पढ़ाई कर रहे एक छात्र की कथित तौर पर चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई थी। इस मामले के सुर्खियों में आने के बाद एनआईटी प्रबधंन की तरफ से कई कदम उठाए गए थे। मामले में संलिप्त कई छात्रों को संस्थान से बाहर का रास्ता भी दिखाया था। कई को हॉस्टल से सस्पेंड कर दिया था। विद्यार्थियों को नशे से बचाने के लिए भी कई तरह की पहल संस्थान की ओर से की गई थी। विद्यार्थियों को तनाव से उबारने के लिए कई पहल की गई थी ताकि वे नशे के जंजाल में न फंसे।

विज्ञापन

ताजा मामले में कर्मचारी के चिट्टे के मामले में संलिप्त पाए जाने के बाद प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। मामले में संलिप्त आउटसोर्स कर्मी पर निलंबन की गाज गिरना तय माना जा रहा है। जांच के सिलसिले में बैठक हुई। इसमें जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी दो दिन में जांच रिपोर्ट प्रबंधन को सौंपेगी। मामले में नियमों के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अर्चना नानोटी, रजिस्ट्रार, एनआईटी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed