फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Children will get health facilities in Himachal's private and government schools

Health Facilities: हिमाचल के निजी व सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Sat, 09 Jul 2022 11:28 AM IST
Krishan Singh बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Jul 2022 11:28 AM IST
सार

प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आने वाले दिनों में स्कूल परिसर में ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ये सुविधाएं शुरू करने से पूर्व प्रदेश के स्कूलों में अध्यापकों को प्राथमिक चिकित्सा और अन्य उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
Children will get health facilities in Himachal's private and government schools
स्वास्थ्य सुविधाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब स्कूल में किसी विद्यार्थी के बीमार होने पर उपचार के लिए अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आने वाले दिनों में स्कूल परिसर में ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ये सुविधाएं शुरू करने से पूर्व प्रदेश के स्कूलों में अध्यापकों को प्राथमिक चिकित्सा और अन्य उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोरोना काल के बाद प्रदेश के अधिकांश स्कूल विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर कदम नहीं उठा रहे थे। अब शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने के लिए यह कदम उठा रहा है।

विज्ञापन


स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा उपचार, एंटीबायोटिक दवाइयां और विश्राम कक्ष की उचित व्यवस्था होगी। स्वास्थ्य स्वच्छता शिविर, कोरोना संक्रमण से बचाव, विभिन्न बीमारियों पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें विद्यार्थियों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देंगी। शिक्षा विभाग स्कूलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर औचक निरीक्षण करेगा। प्रत्येक स्कूल में प्राथमिक चिकित्सा उपकरण बैंडेज, कॉटन, डेटोल, कैंची, एंटीबायोटिक, सैनिटाइजर के साथ प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स उपलब्ध होना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कूल खुलने पर उचित चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए सभी स्कूलों में अध्यापकों को विद्यार्थियों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीडी शर्मा, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed