फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Child Line Stop another Child marriage at Bilaspur.

7वीं में पढ़ रही लड़की की शादी करवा रहे थे परिजन, पुलिस ने रुकवाई

Thu, 30 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Child Line Stop another Child marriage at Bilaspur.

13 साल की बच्ची की पढ़ाई रोककर उसकी शादी करवाई जा रही थी। मगर इससे पहले कि उसकी शादी हो पाती पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंच गई। मामला हिमाचल के बिलासपुर का है।

विज्ञापन


यहां श्री नयना देवी के गांव बैहना में एक बाल विवाह रोका गया। गांव में एक 13 साल की मासूम की शादी करवाई जा रही थी। शादी की पूरी तैयारियां लड़की के मामा के घर आनंदपुर में की जा रही थी। जबकि गांव में मकान में ताले लगा कर पूरा परिवार मामा के घर चला गया था।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी वीके शर्मा ने बताया कि मामला चाईल्ड हैल्प लाइन सोलन के माध्यम से सामने आया। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिला के गांव बैहल की नाबालिग लड़की (13 वर्ष) की शादी 28, 29, 30 मार्च को गांव नीमआली में होने जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सातवीं कक्षा में पढ़ती है लड़की, मामा के घर से होनी थी शादी

Child Line Stop another Child marriage at Bilaspur.

सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमेश चंद सांख्यान, अनिल शर्मा अध्यक्ष बाल कल्याण समिति बिलासपुर व शैली गुलेरिया संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत मौके पर लड़की के गांव बैहल गए और छानबीन की तो पता चला की शादी लड़की के मामा के घर आनंदपुर से हो रही है।

लड़की के घर पर ताला लगा हुआ था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पूछताछ करने पर जानकारी मिली की लड़की का परिवार मामा के घर शादी की तैयारी के लिए चला गया है लेकिन गांव में किसी को भी शादी के बारे में जानकारी नहीं है।

उन्होंने बताया कि रावमापा बैहल में शादी का कार्ड मिला जिससे साफ हो गया कि लड़की आयु 13 वर्ष है और वह बैहल स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती है और उसकी शादी होने वाली है।

मगर शादी से ठीक पहले पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और ये शादी रुकवाई। लड़के के पिता ने बताया की लड़की नाबालिग है उन्हें अब पता लगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़के के पिता से भी लिखित बयान लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed