फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   child hanged to death during Swinging at bilaspur

झूला बना मौत का सामान,14 साल के मासूम की मौत

Fri, 20 Jul 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 20 Jul 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
child hanged to death during Swinging at bilaspur
demo pic

घुमारवीं उपमंडल के गांव सनौर टिकरी में एक 14 साल के मासूम की अपने पड़ोसी के घर में झूला झूलते समय फंदा लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे झूला झूल रहे थे। बच्चों ने दुपट्टा बांधकर एक झूला बनाया था।

विज्ञापन


इसी दौरान बच्चे की गर्दन दुपट्टे से फंस गई। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर ने की है। 

विज्ञापन

बच्चों ने घर में दुपट्टे को बांधकर बनाया झूला

child hanged to death during Swinging at bilaspur

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्चों ने घर में दुपट्टे को बांधकर झूला बनाया था। मासूम पंकज पुत्र संजीव निवासी गांव सनौर टिकरी पड़ोसी के घर में खेलने गया था। खेलते हुए अचानक मासूम की गर्दन दुपट्टे में फंस गई।

जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली बच्चे को लेकर घुमारवीं अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। 

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हादसा खेलने के दौरान हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed