{"_id":"62b744b47040504c357fa038","slug":"child-dies-hit-by-hrtc-bus-in-mohan-ghati-jogindernagar-shimla-news-sml4132676147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनघाटी में एचआरटीसी की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनघाटी में एचआरटीसी की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की बदेहड़ पंचायत के मोहनघाटी में एचआरटीसी बस की चपेट में आने से एक आठ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। हादसा शनिवार सुबह करीब 7 बजे पेश आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बच्चे की पहचान अमित (8) पुत्र लेखराज निवासी मोहनघाटी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मोहनघाटी का लेखराज मंडी-पठानकोट हाईवे के किनारे पार्क ट्रैक्टर से सामान लेने गया। इस दौरान उसका बेटा अमित भी पीछे-पीछे आ गया। इसी बीच बैजनाथ की ओर से जोगिंद्रनगर की तरफ जा रही एचआरटीसी बस की चपेट में बच्चा आ गया।
उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल बैजनाथ पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जोगिंद्रनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल बैजनाथ में करवाया। परिवहन निगम की बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई अमल में लाई है। अभी चार दिन पहले ढेलू में कार हादसे में भी आठ साल की मासूम शावनी की मौत हुई थी।
विज्ञापन
ऐसे में शनिवार को एक और मासूम की मौत से क्षेत्र में मातम है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता परिजनों को सौंपी। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
.........
तीन बहनों से छिन गया भाई का प्यार
बदेहड़ पंचायत के मोहनघाटी में हुए दर्दनाक हादसे से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता लेखराज, माता शांता देवी अपने इकलौते बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं। तीन बहनों से भी भाई का प्यार हमेशा के लिए छिन गया।
आठ साल का अमित स्कूल में छुट्टियां होने के बाद परिवार में हंसी खुशी समय बिता रहा था। शनिवार को अचानक परिवहन निगम की बस ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। भाई की मौत से तीनों बहनें भी बेसुध हो रही हैं। शनिवार देर शाम अमित कुमार का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया गया। अंतिम शव यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।