फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chief secretary vineet chaudhary retirement today in shimla

मुख्य सचिव विनीत चौधरी आज होंगे रिटायर, नए सीएस पर संशय बरकरार

Sat, 29 Sep 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Sep 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
chief secretary vineet chaudhary retirement today in shimla

हिमाचल के मुख्य सचिव विनीत चौधरी शनिवार को सेवानिवृत्त होंगे। उनकी सेवानिवृत्त के बाद नए मुख्य सचिव के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। नए सीएस की तैनाती की फाइल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेज दी है। उन्हें इस पर अंतिम फैसला लेना है। 

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि अगर हिमाचल सरकार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए किसी अफसर को वापस नहीं बुलाती है तो बीके अग्रवाल और श्रीकांत बाल्दी में से एक के नाम पर मुहर लग सकती है। आईएएस अधिकारी उपमा चौधरी 1983 बैच की वरिष्ठता सूची में आगे हैं। वे केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर हैं।
विज्ञापन


इसी बैच के सिहाग दंपती भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। बीसी फारका को सरकार ने प्रधान सलाहकार जन शिकायत निवारण में तैनाती दे रखी है। 1984 बैच में दो अन्य अधिकारी तरुण श्रीधर और अरविंद मेहता हैं। ये दोनों भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 1985 बैच में चार आईएएस अधिकारी हैं। इनमें सबसे वरिष्ठ अधिकारी बीके अग्रवाल हैं। अग्रवाल हिमाचल सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह और स्वास्थ्य तैनात हैं। इसी बैच में अग्रवाल के बाद डॉ. श्रीकांत बाल्दी आते हैं, जो मौजूदा वक्त में अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed