फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Minister jairam will interact with 108 students on examination issue

मुख्यमंत्री जयराम 108 विद्यार्थियों से करेंगे परीक्षा पर चर्चा

Thu, 25 Mar 2021 10:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister jairam will interact with 108 students on examination issue
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परीक्षा पर संवाद करेंगे। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में होने वाले इस कार्यक्रम में कुल 108 विद्यार्थियों को संवाद के लिए चुना जाएगा। मंडी, शिमला और कांगड़ा से 12-12 और शेष नौ जिलों से 8-8 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहने के टिप्स देंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर पांच अप्रैल तक विद्यार्थियों की सूची देने को कहा है।

विज्ञापन


परीक्षा पर संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को उपायुक्त और बीडीओ कार्यालय ले जाया जाएगा। वहां वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री के साथ विद्यार्थी संवाद करेंगे। अन्य विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में यू ट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण होगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि मंडी, कांगड़ा और शिमला से छह-छह स्कूलों और शेष जिलों से चार-चार स्कूलों से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। पचास फीसदी छात्राओं को अनिवार्य तौर पर चयनित करना होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन से पहले एक बार इसका ट्रायल भी किया जाएगा। परीक्षा पर संवाद कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed