फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chief minister jairam thakur calls on prime minister narendra modi

पीएम मोदी से मिले सीएम जयराम, पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर मांगा औद्योगिक पैकेज

Tue, 24 Apr 2018 08:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 24 Apr 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
chief minister jairam thakur calls on prime minister narendra modi

सीएम जयराम ठाकुर अपने दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर हिमाचल के मुद्द उठा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज स्वीकृत करने की मांग की। 

विज्ञापन


उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग के निर्माण में तेजी लाने और रेल नेटवर्क को बढ़ाने का आग्रह भी किया। प्रधानमंत्री ने जयराम सरकार के पहले सौ दिन में जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लिए निर्णय को सराहा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश को उड़ान योजना के दूसरे चरण के तहत फंड मुहैया करवाने की मांग रखी है। जयराम ने पीएम को पहले सौ दिन के कार्यकाल में लिए गए फैसलों से अवगत करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उठाए ये प्रमुख मुद्दे

chief minister jairam thakur calls on prime minister narendra modi
मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले ही बजट में लगभग 30 नई योजनाओं का समावेश करके एक ऐतिहासिक पहल की है। पीएम मोदी ने आश्वस्त किया कि हिमाचल की विकासात्मक जरूरतों के लिए केंद्र हर संभव मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को हिमाचल आने का निमंत्रण भी दिया।

- 5 हेक्टेयर तक वन भूमि पर फारेस्ट क्लियरेंस का अधिकार प्रदेश को मिले
- ऊर्जा क्षेत्र को विकसित करने के लिए नीतिगत बदलाव की पैरवी
- सामरिक दृष्टि से प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का हो निर्माण


 

मोदी बोले, हिमाचल को बनाएं रोल मॉडल स्टेट

chief minister jairam thakur calls on prime minister narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सुझाया कि प्रदेश में दो तीन सेक्टर को चिन्हित कर उसमें प्रमुखता से कार्य करें। इन क्षेत्रों में प्रदेश को रोल मॉडल स्टेट बनाकर उदाहरण पेश किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने पीएम को प्राथमिकता सेक्टरों के लिए तैयार रोडमैप से अवगत करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed