{"_id":"58bc3f964f1c1b1854e7eaf1","slug":"chessu-fair-at-rewalsar-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय छेश्चू मेला आज से, भूटान के बौद्ध धर्मगुरु पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय छेश्चू मेला आज से, भूटान के बौद्ध धर्मगुरु पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, रिवालसर (मंडी)
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूटान के बौद्ध धर्मगुरु महामहिम तेंजिन हिशे दोरजे अपने तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को धर्म नगरी रिवालसर पहुंचे। स्थानीय, लाहौल स्पीति, कुल्लू व किन्नौर से आए बौद्ध अनुयायियों ने धर्मगुरु का भव्य स्वागत किया। सबसे पहले धर्मगुरु ने निड:मापा बौद्ध मठ में अपने परिजनों सहित पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
उनकी माता व नाना भी रिवालसर आए हैं। छह मार्च से राज्य स्तरीय छेश्चू मेला शुरू होगा, जिसका शुभारंभ उपायुक्त मंडी संदीप कदम करेंगे। मेले के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन सुबह नौ बजे से बौद्ध मठ निड:मापा के प्रांगण
विज्ञापन
में गुरु पदम संभव रिंपोंछे के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में छम नृत्य का आयोजन किया जाएगा। आठ मार्च को मेले का समापन होगा। समापन कार्यक्रम में एडीएम विवेक चंदेल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन