{"_id":"c4e093a798dc978365b5fea61b773c7b","slug":"chance-of-precipitation-for-a-week-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह और सताने वाला है मौसम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह और सताने वाला है मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 22 Jun 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में अभी एक सप्ताह तक और मौसम खराब रहेगा। 28 जून तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
रविवार को भी शिमला और धर्मशाला समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो बारिश का ये सिलसिला एक सप्ताह तक जारी रहेगा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के मिजाज के मद्देनजर अगले सप्ताह तक मानसून भी प्रदेश में दस्तक दे सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि इस बार प्रदेश में मानसून के समय पर आने की संभावना है।
प्रदेश में मानसून के आगमन का समय 26 जून से जुलाई के पहले सप्ताह के बीच रहता है।