{"_id":"6253dd2e48307d5e301a7184","slug":"chamba-suhi-mela-2022-suhi-mata-shobha-yatra-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: तीन दिवसीय ऐतिहासिक सूही मेला शुरू, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: तीन दिवसीय ऐतिहासिक सूही मेला शुरू, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Mon, 11 Apr 2022 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:20 PM IST
सार
राजमहल में पूजा-अर्चना के बाद पालकी में माता के चिह्न को रखकर कहारों द्वारा सूही मंदिर ले जाया गया। माता की पालकी के आगे गद्दी वेशभूषा पहने एक बच्ची ने शोभा यात्रा की अगुवाई की।
विज्ञापन
बैंड की धुन पर गद्दी वेशभूषा में नाचतीं महिलाएं।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबा स्थित पिंक पैलेस में राजकन्या शगुन वर्मन द्वारा रानी सुनयना के चिह्नों की पूजा-अर्चना के साथ तीन दिवसीय ऐतिहासिक सूही मेला शुरू हुआ। वैश्विक महामारी कोरोना के बाद अब सूही मेले में रोनक लौटती दिखी। राजमहल में पूजा-अर्चना के बाद पालकी में माता के चिह्न को रखकर कहारों द्वारा सूही मंदिर ले जाया गया। माता की पालकी के आगे गद्दी वेशभूषा पहने एक बच्ची ने शोभा यात्रा की अगुवाई की।
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों, गृहरक्षक बैंड की मधुर ध्वनि से पूरा शहर गूंज उठा। शोभायात्रा के दौरान शासन-प्रशासन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सहित अन्य विद्यालयों की छात्राएं भी शामिल रहीं। सूही माता मंदिर में माता के चिह्न को स्थापित करने के बाद राजकन्या द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में गद्दी समुदाय की महिलाओं ने घुरैई गायन और नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन