फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba News: Pangi Valley Sach Pass will be restored with in two or three days

Chamba News: पांगी को चंबा से जोड़ने वाला साच पास एक-दो दिन में हो जाएगा बहाल

Sun, 02 Jul 2023 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Jul 2023 05:42 PM IST
सार

लोनिवि के अधिशासी अभियंता मान सिंह ने बताया कि साच पास मार्ग पर पड़ी बर्फ को हटाया जा चुका है। एक या दो दिन के भीतर यातायात सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Chamba News: Pangi Valley Sach Pass will be restored with in two or three days
साच पास - फोटो : संवाद

विस्तार

जनजातीय क्षेत्र पांगी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला साच पास मार्ग एक या दो दिन में यातायात के लिए बहाल हो सकता है। चंबा और पांगी की तरफ से मार्ग बहाली के लिए लगी मशीनरी रविवार को एक दूसरे के साथ मिली। वहीं साच पास के टॉप में स्थापित माता के मंदिर में लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी और पुलिस ने रविवार को विशेष पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


हर वर्ष साच पास को यातायात के लिए बहाल करने से पहले विभाग मंदिर में पूजा करवाता है। ताकि यातायात सुचारू करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। पिछले आठ महीने से यह मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ा है। मार्ग को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने चंबा और पांगी की तरफ से बर्फ हटाने के लिए मशीनरी लगा रखी थी। यह मशीनरी रविवार को एक दूसरे के साथ जुड़ी।
विज्ञापन


अब विभाग यातायात को सुरक्षित तरीके से सुचारू करवाने के लिए पहले स्वयं मार्ग का औचक निरीक्षण करेगा। इसके बाद यातायात को सुचारू किया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मान सिंह ने बताया कि साच पास मार्ग पर पड़ी बर्फ को हटाया जा चुका है। एक या दो दिन के भीतर यातायात सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed