फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chamba landslide: hill suddenly collapsed on the Changju-Bagheigadh road in Churah; watch the live video.

Himachal: नकरोड़-चांजू मार्ग पर अचानक दरकी पहाड़ी, देखें लाइव वीडियो

Mon, 13 Apr 2026 03:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 03:54 PM IST
सार

 चंबा जिले के चांजू पुल के पास पहाड़ी दरकने से टनों के हिसाब से मलबा और पत्थर आने से नकरोड़-चांजू मार्ग अवरुद्ध हो गया।

विज्ञापन
chamba landslide: hill suddenly collapsed on the Changju-Bagheigadh road in Churah; watch the live video.
चांजू-बघेईगढ़ सड़क पर अचानक दरकी पहाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चांजू पुल के पास पहाड़ी दरकने से टनों के हिसाब से मलबा और पत्थर आने से नकरोड़-चांजू मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे दो पंचायतों का संपर्क कट गया। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। दोपहर करीब 12 बजे पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची। मार्ग को बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। विभाग की मानें तो पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरे हैं। शाम तक मार्ग बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


 

जानकारी के अनुसार यह मार्ग ग्राम पंचायत देहरा और चांजू को जोड़ता है। इसके बंद होने से हजारों की आबादी की परेशानियां बढ़ गई हैं। दूसरी तरफ, मंगलवार को वैशाखी के अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय लोग चांजू माता मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते हैं। अब मार्ग बंद होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए मंदिर तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है। स्थानीय लोगों में राज कुमार, अमित कुमार, सुरेश कुमार, राज कुमार, विपन कुमार, रमेश कुमार, सुनील कुमार, नेक राम और देस राज ने कहा कि मार्ग पर काफी भूस्खलन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे हर साल वैशाखी के मौके पर दर्शन के लिए चांजू मंदिर जाते हैं मगर इस बार मार्ग बंद हो गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द इस मार्ग को बहाल किया जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि पहाड़ी से काफी ज्यादा भूस्खलन हुआ है। मार्ग को बहाल करने के मशीनरी लगा दी है। प्रयास किए जा रहे हैं कि शाम तक मार्ग बहाल हो जाए।

विज्ञापन

तलेरु के पास कई दिनों से दरक रहा पहाड़
 तलेरु के नजदीक डलहौज़ी–लचौड़ी सड़क मार्ग पर कई दिनों से पहाड़ लगातार दरक रहा है। जिसके चलते मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है। हाल ही में हुए भूस्खलन के कारण सड़क करीब 4 घंटे तक पूरी तरह बंद रही और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बताया जा रहा है कि यह समस्या नई नहीं है। बल्कि, कई दिनों से मौके पर मशीनें तैनात हैं और लगातार मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसके बावजूद दिनभर रास्ता कभी खुलता तो कभी बंद होता रहा, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस मार्ग से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें। क्योंकि, पहाड़ से लगातार मिट्टी और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने यह भी सलाह दी है कि संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

चुराह में सड़क बहाली के दौरान हादसा, जेसीबी पर गिरा पत्थर, ऑपरेटर घायल
चुराह के बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर सड़क बहाली कार्य के दौरान एक हादसा सामने आया है। मार्ग को खोलने के लिए चल रहे काम के दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर जेसीबी मशीन पर आ गिरा। इस घटना में जेसीबी ऑपरेटर को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ऑपरेटर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं हुआ और किसी प्रकार की गंभीर चोट या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनज़र फिलहाल सड़क बहाली का कार्य रोक दिया गया है। संबंधित विभाग स्थिति का जायजा ले रहा है और सुरक्षित तरीके से कार्य दोबारा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पहाड़ी क्षेत्र में काम करते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ताकि, भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed