{"_id":"626bf81284d28f37817deced","slug":"chamba-jeep-accident-another-school-child-injured-died-the-death-toll-was-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा जीप हादसा: घायल एक और स्कूली बच्चे ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा जीप हादसा: घायल एक और स्कूली बच्चे ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई दो
Fri, 29 Apr 2022 08:07 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Apr 2022 08:07 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के चंबा-भाला मार्ग पर बोलेरो जीप हादसे में घायल एक और स्कूली बच्चे ने दम तोड़ दिया है। मृतक बच्चों की संख्या दो पहुंच गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन आठ वर्षीय उमंग की शुक्रवार को मौत हो गई है।
विज्ञापन
स्कूली बच्चे ने दम तोड़ा(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा-भाला मार्ग पर बोलेरो जीप हादसे में घायल एक और स्कूली बच्चे ने दम तोड़ दिया है। मृतक बच्चों की संख्या दो पहुंच गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन आठ वर्षीय उमंग की शुक्रवार को मौत हो गई है। चंबा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना में केजी के एक बच्चे की वीरवार को मौत हो गई थी। तीन घायल बच्चे चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थे। इन्हें शुक्रवार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
जबकि, चालक समेत तीन घायलों का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इसमें उमंग भी शामिल था। अन्य घायलों की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सक इन बच्चों के इलाज में डटे हुए हैं। इसके लिए सरकार ने भी चिकित्सकों को आदेश दिए हैं। डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि टांडा में उपचाराधीन एक बच्चे ने दम तोड़ा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, निजी स्कूल एसोसिएशन ने वाहन दुर्घटना में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को स्कूलों में अवकाश देने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के पदाधिकारी पीड़ित परिवारों से भी मिलेंगे।
विज्ञापन