फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chamba DC sudesh Mokhta statement

दोनों समुदायों में DC ने करवाया समझौता, तीसा में थमा उग्र प्रदर्शन

Wed, 02 Aug 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा) Updated Wed, 02 Aug 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
chamba DC sudesh Mokhta statement
सोमवार को रैली निकालते लोग। अब बवाल थम गया है। - फोटो : File Photo

प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में छात्रा से दुराचार के बाद निर्दोष शिक्षकों की पिटाई से मचा बवाल मंगलवार को थम गया। उपायुक्त सुदेश मोख्टा और पुलिस अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र तोमर ने एसडीएम कार्यालय में बैठक कर दोनों समुदायों में समझौता करवा दिया है। उपायुक्त ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


बैठक के दौरान 24 सदस्यीय शांति कमेटी का गठन भी किया गया। यह कमेटी क्षेत्र में भाईचारे व सौहार्द को बनाए रखने के लिए काम करेगी। बैठक के बाद एसडीएम कार्यालय तीसा से लेकर भंजराड़ू बस स्टैंड तक शांति जुलूस भी निकाला गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिक्षक द्वारा छात्रा से दुराचार करने का मामला तूल पकड़ गया था। यहां कुछ लोगों ने स्कूल में तैनात निर्दोष शिक्षकों के साथ मारपीट कर दी। इसके चलते स्थानीय लोग उग्र हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुराचार का आरोपी शिक्षक सस्पेंड
जिला चंबा के तीसा में छात्रा से दुराचार के आरोप में गिरफ्तार शिक्षक को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आरोपी टीजीटी के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। 


जिला उपनिदेशक से मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। निदेशक मनमोहन शर्मा ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं का होना प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे मामलों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed