{"_id":"63387ed25349dd237134b31d","slug":"chalan-of-shopkeepars-shimla-news-sml423585616","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के छह दुकानदारों को थमाए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के छह दुकानदारों को थमाए चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर के मुख्य बाजार में नगर परिषद चंबा की टीम ने अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कस दिया है। शहर में औचक निरीक्षण के दौरान छह दुकानदारों को चालान थमाए गए जबकि करीब 20 दुकानदारों का सामान दुकानों के भीतर करवाया गया। यह कार्रवाई शनिवार को दोपहर बाद नगर परिषद चंबा ने की।
इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। जानकारी के अनुसार शहर में दुकानदार कारोबार चमकाने के लिए अपना सामान दुकान के बाहर फैला देते हैं। इसके चलते जहां वाहन चालकों को दिक्कत होती है तो वहीं दूसरी तरफ राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों की इस समस्या को प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया।
खबर का असर यह रहा कि नगर परिषद की टीम ने बाजार में औचक निरीक्षण किया और दुकानदारों के चालान काटे। साथ ही सामान भी दुकान के भीतर करवाया। टीम ने निर्देश दिए हैं कि दुकानदार दोबारा निर्देशों की अवहेलना करते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर परिषद के सेनेटरी सुपरवाइजर निखिल कुमार ने खबर की पुष्टि की है।