फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Centre govt give nod for special cetegory status to Himachal Pradesh

केंद्र ने हिमाचल को दी बड़ी सौगात, जानिए क्या?

Sat, 02 Aug 2014 08:05 AM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
Centre govt give nod for special cetegory status to Himachal Pradesh

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) में हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने जीएसटी के लिए जेएंडके और पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर हिमाचल एवं उत्तराखंड को भी विशेष श्रेणी राज्यों में शामिल कर लिया है।

विज्ञापन


ऐसा होने पर हिमाचल को केंद्र से क्षतिपूर्ति राशि, अतिरिक्त बजट समेत कई वित्तीय लाभ मिलेंगे। जीएसटी लागू होने पर राज्य सरकार अपने स्तर पर भी कुछ टैक्स लगा सकेगी।
विज्ञापन


जीएसटी में हिमाचल को विशेष श्रेणी का दर्जा देने का पत्र हाल ही में प्रदेश सरकार को मिला है। केंद्र सरकार की जीएसटी पावर कमेटी ने पहले विशेष दर्जे के तहत जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों को रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले विशेष दर्जे की श्रेणी से बाहर रखा था

Centre govt give nod for special cetegory status to Himachal Pradesh

केंद्र सरकार की जीएसटी पावर कमेटी ने पहले विशेष दर्जे के तहत जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों को रखा था। हिमाचल व उत्तराखंड इससे बाहर रखे थे। हिमाचल ने इसका विरोध किया था। तर्क दिया गया कि जब विभिन्न योजनाओं में हिमाचल और उत्तराखंड को विशेष श्रेणी की रियायतें मिल रही हैं, तो जीएसटी में क्यों नहीं?

केंद्र सरकार देश में एक समान कर व्यवस्था के लिए जीएसटी लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सब राज्यों से चर्चा हो रही है। अब हिमाचल के साथ चर्चा विशेष श्रेणी राज्य के रूप में होगी।

प्रदेश के आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने बताया कि जीएसटी पावर कमेटी के समक्ष हिमाचल को विशेष श्रेणी से बाहर करने का मामला प्रमुखता से उठाया गया था। अब केंद्र से प्रदेश को विशेष श्रेणी राज्य कंसीडर करने का पत्र मिला है। हिमाचल के विरोध का लाभ उत्तराखंड को भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed